
बार एसोसिएशन चुनाव का चुनाव प्रचार परवान पर
धनबाद बार एसोसिएशन का चुनाव 30 अगस्त को होना है, जिसमें 101 उम्मीदवार 16 पदों के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं। सभी उम्मीदवार अपने-अपने घोषणा पत्र के साथ अधिवक्ताओं के बीच जाकर प्रचार कर रहे हैं। इस बार...
धनबाद, प्रतिनिधि धनबाद बार एसोसिएशन का चुनाव नजदीक आते ही चुनाव प्रचार अपने परवान पर चढ़ चुका है। 30 अगस्त को चुनाव होना है। 16 पदों के लिए कुल 101 उम्मीदवार चुनावी समर में अपनी दावेदारी को पक्की करने के लिए जी तोड़ प्रचार कर रहे हैं। कोर्ट की अवधि शुरू होते ही प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार शुरू हो जाता है, जो कोर्ट अवधि समाप्त होने तक जारी रहता है। सिविल कोर्ट परिसर में सभी उम्मीदवार अपने-अपने पक्ष में बैठक कर अपने घोषणा पत्र और प्राथमिकता से अधिवक्ताओं को रूबरू करा रहे हैं। इस बार के चुनाव में एक बार फिर चैंबर का मुद्दा उठने लगा है।
एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सहाय तथा महासचिव जितेंद्र कुमार जहां बार एसोसिएशन के विकास कार्यों का हवाला देकर मतदाताओं के बीच अपनी उपलब्धि गिनवा रहे हैं, वहीं विरोधी खेमे को अधिवक्ता समर श्रीवास्तव का साथ मिला है। समर श्रीवास्तव ने अपने कार्यालय के सामने ‘रिमूव डिक्टेटर ऑफ धनबाद बार एसोसिएशन का स्लोगन देकर एक बड़ा बैनर लगा कर अधिवक्ताओं में जागरुकता फैलाने की मुहिम छेड़ रखी है। उन्होंने सोमवार को अपने कार्यालय में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार राधेश्याम गोस्वामी के साथ पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि वर्तमान कमेटी के पास कोई विजन नहीं है, जिससे बार का विकास हो सके। नए अधिवक्ताओं के प्रशिक्षण तथा प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने की कोई योजना नहीं है, सिर्फ वर्तमान कमेटी अपनी मनमानी पर आमदा है। हालांकि समर्थन के सवाल पर उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, सिर्फ कहा कि अच्छे उम्मीदवार आने चाहिए। उनके साथ अंशु श्रीवास्तव, आयुष श्रीवास्तव व अन्य उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




