Dhanbad News: मारपीट मामले में दो आरोपी जेल भेजे गए, घायलों की स्थिति में सुधार
हिन्दुस्तान, धनबाद
Dhanbad News: धनबाद के चासनाला स्थित साउथ कॉलोनी में मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी विशाल कुमार साव और राजन कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपियों के पास से हमले में इस्तेमाल गड़ासा जब्त किया गया है। घायल शुभम राय, महेंद्र यादव और लालू यादव का अस्पताल में इलाज जारी है और उनकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

Dhanbad News: चासनाला। पाथरडीह थाना क्षेत्र की साउथ कॉलोनी में मंगलवार शाम को हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। जानलेवा हमले के नामजद आरोपी विशाल कुमार साव और राजन कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर बुधवार को धनबाद जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से हमले में इस्तेमाल किया गया गड़ासा भी जब्त कर लिया है। दूसरी तरफ, इस हमले में गंभीर रूप से घायल हुए शुभम राय, महेंद्र यादव और लालू यादव का इलाज धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार, अब तीनों घायलों की हालत खतरे से बाहर है और उनकी स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है।
वहीं, पुलिस इस घटना में शामिल कुछ अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है।


