Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsDhanbad Administration Inspects Durga Puja Preparations with Police Patrol
कतरास में दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीसी-एसएसपी ने किया फ्लैग मार्च

कतरास में दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीसी-एसएसपी ने किया फ्लैग मार्च

संक्षेप:

कतरास में दुर्गा पूजा की तैयारियों का निरीक्षण करने के लिए उपायुक्त आदित्य रंजन और एसएसपी प्रभात कुमार ने बुलेट से फ्लैग मार्च किया। उन्होंने बताया कि पूजा के लिए सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं।...

Sep 28, 2025 04:48 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

कतरास, प्रतिनिधि। दुर्गा पूजा के मद्देनजर शनिवार देर शाम धनबाद उपायुक्त आदित्य रंजन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बुलेट से फ्लैग मार्च कर कतरास थाना क्षेत्र के सूर्य मंदिर से होते हुए कतरास थाना चौक, छाताबाद, भटमुरना, भगत सिंह चौक व राहुल चौक होते हुए काको मोड़ तक निरीक्षण किया। उपायुक्त ने बताया कि पूजा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शांति समिति की बैठकों में मिले सुझावों को लागू किया जा रहा है। साफ-सफाई व ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। शहर के कई स्थानों पर सीसीटीवी लगाए गए हैं तथा पूजा समितियों को पर्याप्त संख्या में वॉलिंटियर्स रखने का निर्देश दिया गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जिले में कंट्रोल रूम भी बनाया गया है, जहां सूचना मिलते ही कार्रवाई होगी। एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि पूरे जिले में आठ हजार पुलिस बल तैनात किए गए हैं। भीड़-भाड़ वाले इलाकों में सादे लिवास में पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे। शांति भंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। श्रद्धालु भयमुक्त होकर मां दुर्गा का दर्शन करें। निरीक्षण के दौरान सिटी एसपी ऋतिक श्रीवास्तव, एसडीओ राजेश कुमार, डीएसपी नौशाद आलम, डीएसपी सुमित कुमार, बाघमारा डीएसपी पुरुषोत्तम कुमार सिंह, सीओ गिरजानंद किस्कू, कतरास थाना प्रभारी असित कुमार सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे।