लहर लहर लहराय मेरी मां की चुनरिया...
ईस्ट बसूरिया के बड़की बौआ में महायज्ञ के मौके पर दामोदर बाबा के भक्ति जागरण का आयोजन किया गया। कलाकारों ने भक्ति गीतों के साथ झांकी निकाली। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई और विभिन्न भजन प्रस्तुत किए गए। विधायक मथुरा प्रसाद महतो भी भंडारे में शामिल हुए।

सिजुआ, प्रतिनिधि। ईस्ट बसूरिया के बड़की बौआ में गुरूवार की रात महायज्ञ के मौके पर दामोदर बाबा के भक्ति जागरण का आयोजन हुआ। कलाकारों ने भक्ति गीतों में ग्रामीण गणेश जी, शिवजी व बजरंगली के रूप में झांकी निकाला। गायक दामोदर बाबा ने अपनी सुरुली आवाज में भजन प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना गजानंद आ जाओ से हुआ। बाद में लहर लहर लहराय मेरी मां की चुनरिया..., निमिया की डाली मैया..., चलो बुलावा आया है... आदि भजन प्रस्तुत किए गए। अन्य कलाकारों में ऑर्गन की बोर्ड प्लेयर पिंटू कालिंदी, पैड मास्टर राहुल मोदक, ढोलक व बैंजो माथुर रजक ने साथ दिया।
शुक्रवार को टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो पहुंचकर भंडारे में शामिल हुए। मौके पर महायज्ञ समिति के यज्ञाचार्य पंडित अजीत कुमार पांडेय, अध्यक्ष दयानंद महतो, सचिव महेंद्र सिंह, संतोष रवानी, टेकलाल महतो, शिवनंदन महतो, मुखिया भीम लाल रजक, पंसस शंकर रजक, संजय सिंह, रामकिशुन रजक, देवनारायण महतो, बबलू महतो, देवराज कुंभकार, दीपक कुमार महतो, खगेंद्र रवानी, संतोष कुमार साव, युधिष्ठिर महतो आदि उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


