ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादडीएवी राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में देवघर और सिंदरी का रहा दबदबा

डीएवी राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में देवघर और सिंदरी का रहा दबदबा

सिंदरी। डीएवी पब्लिक सिंदरी में आयोजित कलस्टर स्तरीय राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में देवघर और सिंदरी का दबदबा रहा। कराटे पुरुष वर्ग में विजेता गीता...

डीएवी राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में देवघर और सिंदरी का रहा दबदबा
हिन्दुस्तान टीम,धनबादSun, 16 Oct 2022 02:02 AM
ऐप पर पढ़ें

सिंदरी। डीएवी पब्लिक सिंदरी में आयोजित कलस्टर स्तरीय राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में देवघर और सिंदरी का दबदबा रहा। कराटे पुरुष वर्ग में विजेता गीता देवी पब्लिक स्कूल भंडार कोला देवघर,उपविजेता एसआरके डीएवी पब्लिक स्कूल सुरिया गिरिडीह, वेस्ट प्लेयर साहिल कुमार डीएवी कुसुंडा को पुरस्कृत किया गया। बालिका वर्ग में विजेता गीता देवी पब्लिक स्कूल भंडार कोला देवघर, उपविजेता डीएवी पब्लिक स्कूल कोयला नगर, वेस्ट प्लेयर श्रैया रानी डीएवी कोयला नगर को पुरस्कार मिला।

ताइक्वांडो बालक वर्ग में विजेता डीएवी गिरिडीह, उप विजेता डीएवी कुसुंडा धनबाद, वेस्ट प्लेयर रजत कुमार डीएवी कोयला नगर रहा। बालिका वर्ग में विजेता डीएवी पब्लिक स्कूल कोयला नगर, उप विजेता डीएवी कुसुंडा धनबाद, वेस्ट प्लेयर सप्तमी गोराय डीएवी सिंदरी रही।

ब्रेस्लिंग बालक वर्ग में विजेता डीएवी पब्लिक स्कूल सिंदरी, उपविजेता एसडी डीएवी जामताडा, वेस्ट प्लेयर अरिजित दास डीएवी पब्लिक स्कूल कोयला नगर रहा। बालिका वर्ग में विजेता डीएवी पब्लिक स्कूल सिंदरी, उप विजेता डीएवी पब्लिक स्कूल मुनीडीह, वेस्ट प्लेयर महिमा कुमारी महतो डीएवी पब्लिक स्कूल मुनीडीह रही।

वुशू बालक वर्ग में विजेता गीता देवी पब्लिक स्कूल भंडार कोला देवघर, उप विजेता डीएवी पब्लिक स्कूल गोड्डा, वेस्ट प्लेयर अभिषेक कुमार डीएवी पब्लिक स्कूल गोड्डा, बालिका वर्ग में विजेता डीएवी पब्लिक स्कूल सिंदरी, उप विजेता डीएवी मुगमा, वेस्ट प्लेयर अरुषी अग्रवाल डीएवी देवघर,

जुडो बालक वर्ग में विजेता डीएवी कोयला नगर, उप विजेता डीएवी गिरिडीह

वेस्ट प्लेयर नीरज कुमार मंडल डीएवी कोयला नगर, बालिका वर्ग में विजेता डीएवी कोयला नगर, उप विजेता डीएवी पब्लिक स्कूल सिंदरी, वेस्ट प्लेयर पूजा कुमारी डीएवी कुसुंडा,

डीएवी राष्ट्रीय खेल के समापन समारोह में प्राचार्य आशुतोष कुमार ने मुख्य अतिथि एके सिंह को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सभी प्राचार्यों को भी सम्मानित किया गया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें