Dhanbad News: डीईओ ने क्लास रूम में पीछे बैठ किया आकलन
हिन्दुस्तान, धनबाद
Dhanbad News: धनबाद में डीईओ अभिषेक झा ने उत्क्रमित उच्च विद्यालय दामोदरपुर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कक्षा के संचालन और शैक्षणिक गतिविधियों को संतोषजनक पाया। शिक्षकों को कई निर्देश दिए गए, साथ ही एमडीएम और इको क्लब जैसे कार्यों की सराहना की। विद्यार्थियों की उपस्थिति में सुधार और परिसर की स्वच्छता पर ध्यान दिया गया।

Dhanbad News: धनबाद। डीईओ अभिषेक झा ने शुक्रवार को उत्क्रमित उच्च विद्यालय दामोदरपुर का औचक निरीक्षण किया। डीईओ क्लास रूम में सबसे पीछे वाली बेंच पर बैठ गए। शिक्षक की क्लास का मूल्यांकन किया। उन्होंने शैक्षणिक गतिविधियों एवं कक्षा संचालन की स्थिति संतोषजनक पाई। एमडीएम, इको क्लब, प्रशस्त एप समेत अन्य कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को कक्षाओं का संचालन करते हुए पाया। विभाजित पाठ्यक्रम के अनुसार समुचित रूप से संचालन किया जा रहा है। विद्यार्थियों की उपस्थिति में वृद्धि, ब्लैक बोर्ड का नियमित उपयोग, परिसर की स्वच्छता में सुधार, शौचालय की साफ-सफाई, कक्षा में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था, कक्षा में समय-सारणी के प्रदर्शन समेत कई निर्देश दिए गए।
ये भी पढ़ें:शिक्षा विभाग की ऑनलाइन समीक्षा आज


