ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादआंगनबाड़ी कर्मचारियों का आयुक्त के समक्ष प्रदर्शन

आंगनबाड़ी कर्मचारियों का आयुक्त के समक्ष प्रदर्शन

झारखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन ने सोमवार को प्रमंडलीय आयुक्त के समक्ष प्रदर्शन किया। कर्मचारियों के आंदोलन का नेतृत्व ऐलीजाबेथ मुर्मू एवं नमीता रानी गोरांय ने किया। यूनियन की महामंत्री चिन्ता...

आंगनबाड़ी कर्मचारियों का आयुक्त के समक्ष प्रदर्शन
हिन्दुस्तान टीम,धनबादTue, 10 Oct 2017 02:09 AM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन ने सोमवार को प्रमंडलीय आयुक्त के समक्ष प्रदर्शन किया। कर्मचारियों के आंदोलन का नेतृत्व ऐलीजाबेथ मुर्मू एवं नमीता रानी गोरांय ने किया। यूनियन की महामंत्री चिन्ता मणि मंडल मौजूद थे।

प्रदर्शन में दुमका, जामताड़ा, देवघर, गोड्डा, साहिबगगंज जिले की सेविका-सहायिकाओं ने भाग लिया। आंदोलन के बाद मांगों से संबंधित ज्ञापन आयुक्त को सौंपा गया। कर्मचारियों की मांगों में आईसीडीएस विरोधी नीति, महिला विरोधी नीति के खिलाफ एवं सरकार वेतनमान सहित विभिन्न सुविधा लागू करना शामिल है।

कर्मचारियों ने निर्णय लिया कि 9,10,11 नवम्बर को तीन दिवसीय महाधरना दिल्ली में दिया जाएगा। मौके पर रामदुलारी गुप्ता, नमिता गोरांय, बैलिना सोरेन, मीनु मुक्ता लकड़ा, सुमित्रा बास्की, नसीमा खातून, बहामनी बास्की, सीमा मंडल, पुष्पा देवी, शीलबन्ती मरांडी, एलीजावेथ सोरेन, अहिल्या माल पहाड़िया, शहनाज प्रवीण, पानमूनी किस्कू रमनी मरांडी आदि उपस्थित थीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें