
रेल यूजर्स एसोसिएशन ने की स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाने की मांग
धनबाद में झारखंड रेल यूजर्स एसोसिएशन ने सीनियर डीसीएम मो इकबाल से मिलकर नौ स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाने की मांग की। उन्होंने धनबाद-एलटीटी, धनबाद-जम्मूतवी, धनबाद-चंडीगढ़, धनबाद-दिल्ली और अन्य ट्रेनों को फिर से चलाने का अनुरोध किया। धनबाद-भुवनेश्वर स्पेशल को नियमित करने की मांग भी की गई।
धनबाद, मुख्य संवाददाता। धनबाद से खुलने और यहां से गुजरने वाली नौ स्पेशल ट्रेनों के बंद होने के विरुद्ध गुरुवार को झारखंड रेल यूजर्स एसोसिएशन ने सीनियर डीसीएम मो इकबाल से मुलाकात की। सीनियर डीसीएम से सभी ट्रेनों के फेरे बढ़ाने की मांग की गई। धनबाद-एलटीटी स्पेशल, धनबाद-जम्मूतवी स्पेशल, धनबाद-चंडीगढ़ स्पेशल, धनबाद-दिल्ली स्पेशल, कोयंबटूर-धनबाद स्पेशल (वाया रांची), धनबाद-उधना स्पेशल सहित अन्य ट्रेनों को फिर से चलाने की मांग की गई। साथ ही धनबाद से चलने वाली धनबाद-भुवनेश्वर स्पेशल को नियमित करने का अनुरोध किया गया। एसोसिएशन ने धनबाद से बेंगलुरु के बीच बोकारो-रांची नई ट्रेन चलाने की मांग की। इसके अलावा धनबाद-बक्सर एक्सप्रेस, धनबाद होकर चोपन-देवघर एक्सप्रेस, धनबाद-हजारीबाग टाउन मेमू भी चलाने की मांग की।

बातचीत के दौरान धनबाद-टाटानगर स्वर्ण रेखा एक्सप्रेस के पाथरडीह में इंजन बदलने की व्यवस्था को समाप्त करने पर भी चर्चा हुई, ताकि यह ट्रेन समय पर चल सके। मौके पर पूजा रत्नाकर सहित अन्य उपस्थित थे। ईसीआर ने दी धनबाद-कोयंबटूर स्पेशल को हरी झंडी: धनबाद से बोकारो-रांची होकर चलने वाली 06063/06064 कोयंबटूर-धनबाद-कोयंबटूर स्पेशल के बंद करने के सवाल पर बताया गया कि ईसीआर फिजिबिलिटी नहीं दे रहा है इसलिए ट्रेन का अवधि विस्तार नहीं किया गया। इसपर सीनियर डीसीएम ने बताया कि ईसीआर ने फिजिबिलिटी रिपोर्ट दे दी है। जल्द ट्रेन फिर से चलेगी। बंद स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाने के लिए लगातार धनबाद रेल मंडल प्रयासरत है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




