ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादलॉकडाउन में छूट की मांग

लॉकडाउन में छूट की मांग

बैंक मोड़ चैंबर के अध्यक्ष प्रभात सुरोलिया ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ट्वीट कर लॉकडाउन में छूट देने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि देश के दूसरे सभी राज्यों में छूट दी जा रही...

लॉकडाउन में छूट की मांग
हिन्दुस्तान टीम,धनबादTue, 05 May 2020 03:09 AM
ऐप पर पढ़ें

बैंक मोड़ चैंबर के अध्यक्ष प्रभात सुरोलिया ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ट्वीट कर लॉकडाउन में छूट देने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि देश के दूसरे सभी राज्यों में छूट दी जा रही है। झारखंड में भी केंद्र सरकार के निर्देशानुसार छूट दी जानी चाहिए। लॉकडाउन की सख्ती के कारण झारखंड की तीन करोड़ जनता पिछले 40 दिनों से परेशान है। लोगों में आक्रोश पनप रहा है। लोग लॉकडाउन को अब सजा की तरह देख रहे हैं। उन्हें इसमें अब थोड़ी रियायत मिलनी चाहिए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें