Dhanbad News: साक्षरता कर्मियों को अनुबंधकर्मी घोषित करने की मांग

हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

Dhanbad News: धनबाद में शनिवार को झारखंड राज्य साक्षरता कर्मचारी संघ की बैठक में साक्षरता कर्मियों ने अनुबंधकर्मी घोषित करने की मांग की। सभी स्तरों के कर्मियों ने बकाया भुगतान, जिला एवं प्रखंड प्रभारियों के चयन और विधायकों से ज्ञापन देने पर चर्चा की। संघर्ष को विधानसभा में उठाने के लिए एक सप्ताह में सभी विधायकों को पत्र दिया जाएगा।

Dhanbad News: साक्षरता कर्मियों को अनुबंधकर्मी घोषित करने की मांग

Dhanbad News: धनबाद। जिला साक्षरता कार्यालय में शनिवार को झारखंड राज्य साक्षरता कर्मचारी संघ धनबाद ने बैठक कर साक्षरता कर्मियों को अनुबंधकर्मी घोषित करने की मांग की है। जिला कार्यक्रम प्रबंधक दीपनारायण शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी स्तरों के साक्षरता कर्मियों ने भाग लिया। वर्ष 1994 से 31 मार्च 2018 तक साक्षरता कार्य करनेवाले साक्षरता कर्मियों को अनुबंध कर्मी घोषित करने, साक्षरता कर्मियों का बकाया मानदेय भुगतान करने, जिला एवं प्रखंड प्रभारियों का चयन व धनबाद जिले के सभी विधायकों से मिलकर ज्ञापन देने पर चर्चा की गई। जिलास्तर पर संरक्षक दीपनारायण शर्मा, जिला संयोजक निरंजन ठाकुर, सह संयोजक में भोलानाथ राम, सभी प्रखण्ड के संयोजक को सूचनाओं के अदान-प्रदान की जिम्मेवारी दी गई।

साक्षरताकर्मियों की पीड़ा व मांग को विधानसभा में उठाने के लिए एक सप्ताह के अंदर सभी विधायकों को पत्र दिया जाएगा। मौके पर विभिन्न प्रखंड के कर्मी उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।