Dhanbad News: सीईसी के इस्तीफे और एसआईआर पर रोक की मांग

हिन्दुस्तान, धनबाद
share

Dhanbad News: धनबाद। माकपा पोलित ब्यूरो ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को तत्काल रोकने की मांग की।

Dhanbad News: सीईसी के इस्तीफे और एसआईआर पर रोक की मांग

Dhanbad News: धनबाद। माकपा पोलित ब्यूरो ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को तत्काल रोकने की मांग की। जिला सचिव विकास कुमार ठाकुर ने बयान जारी कर कहा कि निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठे हैं। माकपा ने आरोप लगाया कि तीनों चुनाव आयुक्त समान अधिकार रखते हैं। दो चुनाव आयुक्तों ने बीते 10 महीनों में कई फैसलों पर आपत्ति दर्ज कराई थी, लेकिन सीईसी ने साथी आयुक्तों की आपत्तियों को दरकिनार कर फैसले लिए। इससे निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता, पारदर्शिता और संस्थागत विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हुए हैं। माकपा ने एसआईआर तत्काल रोकने, चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से संबंधित मौजूदा कानून में बदलाव करने, प्रधानमंत्री, विपक्ष के नेता और मुख्य न्यायाधीश को शामिल कर चयन समिति गठित करने की मांग की।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़धनबादDhanbad News: सीईसी के इस्तीफे और एसआईआर पर रोक की मांग