झारखंड बांग्लाभाषा उन्नयन समिति ने निकाली आक्रोश रैली
झारखंड बंगलाभाषा उन्नयन समिति ने प्रधानखंता में बेदिया जाति को जाति प्रमाणपत्र जारी करने की मांग को लेकर आक्रोश रैली निकाली। समिति के संस्थापक ने बताया कि बेदिया समुदाय के लोग कई वर्षों से एक साथ रह रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें जाति प्रमाणपत्र नहीं मिला है, जिससे बच्चों की शिक्षा बाधित हो रही है।
बलियापुर, प्रतिनिधि। झारखंड बंगलाभाषा उन्नयन समिति ने गुरुवार को प्रधानखंता में बेदिया जाति को जाति प्रमाणपत्र निर्गत करने की मांग को ले आक्रोश रैली निकाली। संस्थापक बेंगु ठाकुर ने कहा कि प्रधानखंता बेदिया समुदाय के लोग वर्षों से सपरिवार रह रहे हैं। बावजूद इस जाति के लोगों को अभी तक जाति प्रमाणपत्र निर्गत करने की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई। इस कारण बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। प्रधानखंता पंचायत सचिवालय में इसको ले ग्रामसभा भी हुई। ग्रामसभा में इस प्रस्ताव को पारित भी किया गया। कहा कि यदि समय रहते इस दिशा में कदम नहीं उठाया गया तो समिति इस मुद्दे को लेकर आंदोलन तेज करने के लिए विवश होगी।
जितेन्द्र बेदिया, सागर बेदिया, सुनिता कुमारी, मनीषा कुमारी, चंद्रशेखर बेदिया, श्रीकांत बेदिया, राजेश बेदिया आदि मौके पर थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


