Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsDeath of BCCL Electrician in Katras Sparks Protests for Job Security
ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ने से कोलकर्मी की मौत

ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ने से कोलकर्मी की मौत

संक्षेप:

कतरास के तिलाटांड़ में बीसीसीएल के इलेक्ट्रिशियन नागेश्वर लोहार की ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। परिजनों और यूनियन प्रतिनिधियों ने शव को कार्यालय परिसर में रखकर प्रदर्शन किया। मांग की गई कि मृतक के पुत्र को नौकरी दी जाए। अंततः वार्ता के बाद पितांबर लोहार को प्रोविजनल नियोजन देने पर सहमति हुई।

Dec 09, 2025 12:39 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

कतरास/सिजुआ, प्रतिनिधि। कतरास क्षेत्र के तिलाटांड़ में सोमवार की सुबह ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से बीसीसीएल के इलेक्ट्रिशियन पद पर कार्यरत (58) नागेश्वर लोहार की मौत हो गई। उन्हें पहले कतरास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद केंद्रीय अस्पताल धनबाद रेफर किया गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोपहर बाद जानकारी मिलते ही परिजन और यूनियन प्रतिनिधियों ने मृतक का शव कतरास क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजन आश्रित को नियोजन देने की मांग पर अड़े रहे और करीब दो घंटे तक धरना जारी रहा। आखिरकार प्रबंधन, यूनियन प्रतिनिधियों और परिजनों के बीच वार्ता हुई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसमें मृतक के पुत्र पितांबर लोहार को प्रोविजनल नियोजन देने पर सहमति बनी। इसके बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए। पितांबर ने बताया कि उनके पिता सुबह पहली पाली में ड्यूटी पर गए थे। काम के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और वे गिर पड़े। सहकर्मियों द्वारा तत्काल अस्पताल ले जाने के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। वार्ता में महाप्रबंधक सुधाकर प्रसाद, एपीएम अशोक कुमार, उमंग ठक्कर, दिनेश चंद्र पांडेय सहित यूनियन के छोटू सिंह, विपिन राय, विनोद कुमार सिंह, दीपक कुमार, शिव शंकर प्रसाद, शैलेंद्र चंद्रा, राजेश साव आदि उपस्थित थे।