डीसी ने प्लस टू कोलाकुसमा में जाकर प्री बोर्ड का लिया जायजा

Dec 19, 2025 02:37 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

धनबाद के डीसी आदित्य रंजन ने लगातार दूसरे दिन मैट्रिक और इंटर प्री बोर्ड परीक्षा का जायजा लिया। उन्होंने विभिन्न स्कूलों में जाकर छात्रों से परीक्षा की तैयारियों पर चर्चा की और उन्हें प्रेरित किया। शिक्षकों को भी छात्रों को मार्गदर्शन देने का निर्देश दिया गया। जिले के 141 हाईस्कूलों में परीक्षा चल रही है।

डीसी ने प्लस टू कोलाकुसमा में जाकर प्री बोर्ड का लिया जायजा

धनबाद। डीसी आदित्य रंजन ने मैट्रिक व इंटर प्री बोर्ड परीक्षा का जायजा लगातार दूसरे दिन गुरुवार को भी लिया। उन्होंने उत्क्रमित प्लस टू स्कूल कोलाकुसमा समेत अन्य स्कूलों में जाकर प्री बोर्ड का जायजा लिया। भ्रमण के दौरान डीसी ने छात्रों के साथ बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की। परीक्षा में बेहतरीन परिणाम प्राप्त करने के लिए छात्रों को प्रेरित किया। उन्होंने घर जाकर भी परीक्षा की तैयारियों में जुटे रहने का आह्वान किया। शिक्षकों को छात्रों से संवाद कर मार्गदर्शन देने का निर्देश दिया। जिले के 141 हाईस्कूलों में मैट्रिक एवं 36 प्लस टू स्कूलों में इंटर प्री बोर्ड की परीक्षा चल रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।