ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादडीएवी स्कूल ग्रुप ने अस्थायी कर्मियों को काम से निकाला

डीएवी स्कूल ग्रुप ने अस्थायी कर्मियों को काम से निकाला

लॉकडाउन में कर्मियों का वेतन नहीं काटने की अपील प्रधानमंत्री कर रहे हैं लेकिन दूसरी ओर डीएवी स्कूल प्रबंधन अपने अस्थायी कर्मियों को काम से हटाने का आदेश जारी कर रहा...

डीएवी स्कूल ग्रुप ने अस्थायी कर्मियों को काम से निकाला
हिन्दुस्तान टीम,धनबादMon, 11 May 2020 02:43 AM
ऐप पर पढ़ें

लॉकडाउन में कर्मियों का वेतन नहीं काटने की अपील प्रधानमंत्री कर रहे हैं लेकिन दूसरी ओर डीएवी स्कूल प्रबंधन अपने अस्थायी कर्मियों को काम से हटाने का आदेश जारी कर रहा है।

डीएवी बरोरा ने अस्थायी कर्मियों को काम से हटा दिया है। यह आदेश नौ मई को जारी करते हुए कहा गया है कि एक अप्रैल से सभी अस्थायी कर्मी स्वत: कार्यमुक्त समझे जाएंगे।

डीएवी के दूसरे स्कूलों ने भी अपने अस्थायी कर्मियों को काम से हटाने का आदेश जारी किया है। स्कूल से हटाए जा रहे कर्मियों ने अभिभावक संघ से शिकायत की। डीएवी पब्लिक स्कूल बरोरो में एक कर्मी पिछले 15 साल से काम कर रहा था, उसे भी हटाने का आदेश दिया गया है। इसी तरह डीएवी अलकुशा, डीएवी जामडोबा, डीएवी कोयलानगर ने भी कर्मियों को मौखिक रूप से हटाया जा रहा है। झारखंड अभिभावक संघ के महासचिव मनोज मिश्रा ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को ट्वीट कर कर्मियों को निकाले जाने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्कूल प्रबंधन प्रधानमंत्री के ओदश की अवेहलना की रहा है। इधर डीएवी स्कूल धनबाद जोन के सहायक क्षेत्रीय निदेशक एके पांडेय ने कहा कि अनुबंध पर कार्यरत कर्मियों को हटाया नहीं गया है। वित्तीय वर्ष खत्म होने पर एक सिस्टम है। लॉकडाउन के बाद जैसे ही स्कूल शुरू होगा, सभी कर्मियों की सेवा फिर से बहाल कर दी जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें