मजदूर दिवस पर डीएवी सिंदरी में शिक्षकेत्तर कर्मचारी सम्मानित

हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

सिंदरी के डीएवी पब्लिक स्कूल में मजदूर दिवस की पूर्व संध्या पर शिक्षकेत्तर कर्मचारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्राचार्य दिव्येंदु त्रिपाठी ने 18 कर्मचारियों को उपहार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ये कर्मचारी विद्यालय की नींव हैं और इनके बिना प्रगति संभव नहीं।

मजदूर दिवस पर डीएवी सिंदरी में शिक्षकेत्तर कर्मचारी सम्मानित

सिंदरी। मजदूर दिवस की पूर्व संध्या पर डीएवी पब्लिक स्कूल, सिंदरी में सम्मान समारोह आयोजित कर विद्यालय के शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। मौके पर प्राचार्य दिव्येंदु त्रिपाठी ने काली नाथ हांसदा, मुनी देवी, शंकर राय सहित कुल 18 कर्मचारियों को उपहार भेंट किए। प्राचार्य ने कहा कि ये कर्मचारी संस्थान की नींव हैं और इनके बिना विद्यालय की प्रगति संभव नहीं है। कार्यक्रम में सम्मानित होने वालों में मुख्य रूप से राजेंद्र मंडल, राम सिंह, साधना सिंहा, कमलेश महतो व अन्य शामिल थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।