Dhanbad News: डीएवी सीएफआरआई में बंटे कपड़े के थैले
हिन्दुस्तान, धनबाद
Dhanbad News: जोड़ापोखर स्थित डीएवी मॉडल स्कूल सीएफआरआई में प्राचार्या महुआ सिंह के नेतृत्व में अर्ध-वार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। शिक्षक-अभिभावक बैठक में विद्यार्थियों को रिपोर्ट कार्ड और विद्यालय की वार्षिक पत्रिका दी गई। ‘गो ग्रीन’ अभियान के तहत अभिभावकों को बच्चों द्वारा बनाए गए पर्यावरण-अनुकूल कपड़े के थैले वितरित किए गए। प्राचार्या ने सर्वांगीण विकास और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी पर जोर दिया।

Dhanbad News: जोड़ापोखर। डीएवी मॉडल स्कूल सीएफआरआई में शुक्रवार को प्राचार्या महुआ सिंह के नेतृत्व में अर्ध-वार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। इस दौरान आयोजित शिक्षक-अभिभावक बैठक में विद्यार्थियों को रिपोर्ट कार्ड के साथ विद्यालय की वार्षिक पत्रिका प्रदान की गई। पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए 'गो ग्रीन' अभियान के तहत अभिभावकों को बच्चों द्वारा बनाए गए इको-फ्रेंडली कपड़े के थैले वितरित किए गए। प्राचार्या महुआ सिंह ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य बच्चों का सर्वांगीण विकास और उन्हें पर्यावरण के प्रति उत्तरदायी बनाना है।

