क्रेडो को हराकर डीएवी कोयलानगर फाइनल में
Newswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
धनबाद में डीसीए रामनाथ सिंह मेमोरियल अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में, डीएवी कोयलानगर ने क्रेडो पब्लिक स्कूल को 54 रनों से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए, डीएवी ने 90 रन बनाए, जबकि क्रेडो 36 रन पर सिमट गई। रिहांश और आयुष राज ने तीन-तीन विकेट लिए। रिहांश को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

धनबाद। डीसीए रामनाथ सिंह मेमोरियल अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में डीएवी कोयलानगर ने क्रेडो पब्लिक स्कूल को 54 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए डीएवी ने नौ विकेट खोकर 90 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में क्रेडो की टीम 36 रनों पर सिमट गई। रिहांश और आयुष राज ने तीन-तीन विकेट लेकर जीत को आसान बना दिया। रिहांश को मैन ऑफ द मैच चुना गया। डिगवाडीह मैदान में 16 मई को डीएवी कोयलानगर और अग्रसेन सरस्वती मंदिर के बीच फाइनल होगा।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


