राजगंज में डांडिया नाइट का आयोजन

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

राजगंज में चैती दुर्गा पूजा के अवसर पर शनिवार रात डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। महिलाओं और युवतियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन थाना प्रभारी अलीशा कुमारी ने किया। कलाकारों ने डांडिया से जुड़े गीतों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम रात नौ बजे से देर रात तक चला और महिलाएं व युवतियों ने नृत्य का आनंद लिया।

राजगंज में डांडिया नाइट का आयोजन

राजगंज में चैती दुर्गा पूजा के अवसर पर शनिवार की रात डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। आयोजन में राजगंज समेत आसपास क्षेत्र के महिलाएं एवं युवतियों ने बढ़-कर कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन राजगंज थाना प्रभारी अलीशा कुमारी ने किया। कार्यक्रम में जीवन ग्रुप के कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक डांडिया से जुड़े गीतों की प्रस्तुति की। इसके अलावा बंगाली, भोजपुरी, हिंदी, खोरठा आदि गीतों पर महिला एवं युवतियों ने डांडिया खेल कर भरपुर लुफ्त उठाया। कार्यक्रम रात नौ बजे से लेकर देर रात तक चलती रही। इस दौरान महिलाएं एवं युवतियों ने एक से बढ़कर एक नृत्य की प्रस्तुति दी।

डांडिया के दौरान लोगों ने खूब मनोरंजन किया और भारी संख्या में इस डांडिया कार्यक्रम में महिलाएं व युवतियां पहुंची थी। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रमोद चौरसिया, अजय दे, सुबोध चौरसिया, शुभंकर राय, संदीप अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, संतराम जायसवाल, निखिल, संजय राम माहुरी, अवधेश चौरसिया आदि लोग थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।