तेतुलमारी में युवक ने लगाई फांसी

Mar 02, 2026 12:18 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

तेतुलमारी स्थित एनटीसी चार नंबर कॉलोनी में एक दैनिक मजदूर शंकर रवानी का शव उसके आवास में पंखा की कुंडी से लटका हुआ मिला। उसने दुपट्टे से फांसी लगाई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। शंकर के दो बच्चे हैं और वह तामिलनाडू से लौटा था।

तेतुलमारी में युवक ने लगाई फांसी

तेतुलमारी स्थित एनटीसी चार नंबर कॉलोनी में रविवार की सुबह एक दैनिक मजदूर शंकर रवानी (35) का शव उसके आवास में पंखा की कुंडी के सहारे लटका हुआ मिला। अपने घर में दुपट्टे के सहारे फंदा बनाकर उसने फांसी लगा ली है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया। घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। कुछ लोगों ने बताया कि शंकर तामिलनाडू में मजदूरी करता था। वह एक माह पूर्व वापस लौटा था, उसे एक पुत्र व एक पुत्री है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।