Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsCyber Fraud Woman Scammed of 11 22 Lakh in Haryana s Faridabad
11.22 लाख की ठगी के मामले में एक और गिरफ्तार

11.22 लाख की ठगी के मामले में एक और गिरफ्तार

संक्षेप:

धनबाद में, हरियाणा के फरीदाबाद की एक महिला से मोबाइल सिम कार्ड को ई-सिम में अपग्रेड करने के नाम पर 11.22 लाख रुपए की ठगी की गई। पुलिस ने इस मामले में रंजन कुमार राय को गिरफ्तार किया, जो ठगी में शामिल था। महिला ने ठगी की शिकायत साइबर थाने में दर्ज कराई थी।

Thu, 4 Dec 2025 02:26 AMNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

धनबाद, मुख्य संवाददाता। मोबाइल सिम कार्ड को ई-सिम में अपग्रेड करने के नाम पर हरियाणा के फरीदाबाद की महिला से 11.22 लाख रुपए की ठगी के मामले में हरियाणा के सेंट्रल साइबर थाने की टीम ने सरायढेला के कोयला नगर के टीवी सेंटर निवासी महेंद्र राय के पुत्र रंजन कुमार राय को पकड़ा। पुलिस टीम ने 28 नवंबर को बरवाअड्डा के छोटा पिछड़ी निवासी अजय कुमार दास और अभिषेक दास के अलावा सरायढेला के कुसुम विहार निवासी अभिषेक तिवारी को पकड़ा था। अभिषेक को रिमांड पर लेकर हुई पूछताछ में उसने रंजन का नाम बताया। फरीदाबाद पुलिस अभिषेक को लेकर धनबाद पहुंची थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पुलिस ने बताया कि सेक्टर-14 फरीदाबाद में रहने वाली महिला से आरोपियों ने ठगी की थी। महिला ने साइबर थाने में मामला दर्ज कराया था। आरोप लगाया कि बीते 13 सितंबर को मोबाइल कंपनी का एजेंट बनकर उन्हें फोन किया गया। उसने सिम कार्ड को ई-सिम में अपग्रेड करने का झांसा दिया। महिला का उस नंबर से बैंक एकाउंट लिंक था। महिला से जानकारी हासिल कर खाते से 11.22 लाख रुपए अलग-अलग खाते में ट्रांसफर कर दिए गए। अभिषेक तिवारी व अजय कुमार के खाते में ठगी के 4.60 लाख रुपए आए थे। खुलासा हुआ कि ठगी में रंजन की भी सीधी भूमिका थी।