Dhanbad News: पूर्व पार्षद पति से 1.80 लाख की साइबर ठगी

हिन्दुस्तान, धनबाद
share

Dhanbad News: झरिया की पूर्व पार्षद कृष्णा अग्रवाल के पति मधुसूदन अग्रवाल साइबर ठगी का शिकार बने हैं। अपराधियों ने उनके खाते से कुल एक लाख अस्सी हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने झरिया थाने में शिकायत दर्ज कराई। जांच में पता चला है कि पैसे गिरिडीह में एक महिला के खाते में ट्रांसफर हुए थे।

Dhanbad News: पूर्व पार्षद पति से 1.80 लाख की साइबर ठगी

Dhanbad News: झरिया। झरिया की पूर्व पार्षद कृष्णा अग्रवाल के पति व विहिप नेता मधुसूदन अग्रवाल साइबर ठगी का शिकार हो गए हैं। अपराधियों ने उनके बैंक खाते से दो किस्तों में कुल एक लाख अस्सी हजार रुपये की फर्जी निकासी कर ली है। पीड़ित ने इस धोखाधड़ी की लिखित शिकायत झरिया थाने में दर्ज कराई है। पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार, सोमवार को उनके मोबाइल पर बिजली बिल की बकाया राशि भुगतान करने से संबंधित एक संदिग्ध लिंक आया था। जैसे ही उन्होंने उस लिंक को खोला, उनका मोबाइल हैक हो गया। इसके तुरंत बाद उनके बैंक खाते से 90-90 हजार रुपए करके दो बार में राशि उड़ा ली गई।

तकनीकी जांच में पता चला है कि यह पैसा गिरिडीह में एक महिला के बैंक खाते में ट्रांसफर हुआ है। पुलिस शिकायत दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़धनबादDhanbad News: पूर्व पार्षद पति से 1.80 लाख की साइबर ठगी