मां-बेटी के खाते से 1.05 लाख रुपए की हुई ठगी
धनबाद में एक मां-बेटी के दो बैंक खातों से साइबर ठग ने एक लाख पांच हजार रुपए की ठगी की। श्वेता कुमारी ने बताया कि उनकी बेटी के मोबाइल पर एक लिंक आया, जिस पर क्लिक करने से उनके खाते से पैसे निकले। उन्होंने बैंक में शिकायत दर्ज कराई।

धनबाद, मुख्य संवाददाता धनबाद थाना क्षेत्र के हिल कॉलोनी में रहने वाली मां-बेटी के दो बैंक खातों से साइबर ठग ने एक लाख पांच हजार रुपए की ठगी कर ली। मामले की शिकायत श्वेता कुमारी ने गुरुवार को सदर थाना में की है। पुलिस को दिए आवेदन में श्वेता ने बताया कि सात फरवरी को दोपहर 3.36 बजे उनकी पुत्री श्रुति कुमारी के मोबाइल पर एक लिंक आया। लिंक पर पुत्री ने गलती से क्लिक कर दिया। इसके बाद उनके बैंक खाते से 20 हजार रुपए और उनकी पुत्री के बैंक एकाउंट से यूपीआई के माध्यम से 85 हजार रुपए की निकासी हो गई।
उन्होंने मामले की शिकायत बैंक से की तो ठगे जाने का एहसास हुआ।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


