
डिजिटल अरेस्ट कर साढ़े दस लाख रुपए ठगने वाले को एमपी से दबोचा
धनबाद पुलिस ने व्हाट्सएप कॉल के जरिए डिजिटल अरेस्ट कर 10 लाख 50 हजार रुपए ठगने वाले अरुण अहिरवार को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया। यह मामला 8 जनवरी को सेबेस्टियन होरो की शिकायत पर शुरू हुआ। अरुण ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए पैसे अपने खाते में ट्रांसफर किए और निकासी की।
धनबाद, वरीय संवाददाता व्हाट्सएप कॉल पर डिजिटल अरेस्ट कर 10 लाख 50 हजार रुपए ठगने वाले को धनबाद पुलिस ने मध्य प्रदेश (एमपी) से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक का नाम अरुण अहिरवार (26 वर्ष) है। वह हाजीपुर, थाना सिरोंज, जिला विदिशा, मध्य प्रदेश का रहनेवाला है। मंगलवार को ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी ने साइबर थाना में प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिछले आठ जनवरी को गादी टुंडी के रतनपुर के रहनेवाले सेबेस्टियन होरो को साइबर अपराधी ने व्हाट्सएप कॉल में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर उनसे कुल 10 लाख 50 हजार रुपए की ठगी कर ली थी।
सभी पैसे अपने अकाउंट में ट्रांसफर करा लिए थे। सेबेस्टियन होरो की शिकायत पर साइबर थाना में एफआईआर दर्ज की गई थी। ग्रामीण एसपी ने बताया कि मामले की जांच के लिए एक एसआईटी का गठन किया गया। एसआईटी ने तकनीकी जांच के बाद भोपाल, मध्य प्रदेश से अरुण अहिरवार को गिरफ्तार किया। फर्जी दस्तावेज देकर खुलवाए कंपनी के करंट अकाउंट में डलवाए पैसे ग्रामीण एसपी ने बताया कि अरुण अहिरवार ने भयादोहन की गई राशि में से पांच लाख 50 हजार रुपए को अपने नाम से फर्जी दस्तावेज के आधार पर खुलवाए कंपनी के नाम पर करंट अकाउंट एवं अपने नाम से बचत खातों में से एक इंडियन बैंक खाता में प्राप्त कर बैंक शाखा में जाकर चेक के माध्यम से पांच लाख रुपए की निकासी की। इसके बाद सहयोगियों में भी राशि बांटी। एसपी ने बताया कि अरुण के अन्य साथियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




