Dhanbad News: करकेंद हाई स्कूल में साइबर सुरक्षा अभियान
हिन्दुस्तान, धनबाद
Dhanbad News: पुटकी पुलिस ने करकेंद बाजार स्थित हाई स्कूल में साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाया। थाना प्रभारी वकार हुसैन ने विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक और कई अन्य शिक्षक भी उपस्थित थे।

Dhanbad News: करकेंद बाजार स्थित हाई स्कूल में शनिवार को पुटकी पुलिस की ओर से साइबर अपराध से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। पुटकी थाना के इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी वकार हुसैन ने विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा का पाठ पढ़ाया। मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार साहू, अंजलि कुमारी, वीरेंद्र कुमार, निरंजन प्रसाद वर्मा आदि मौजूद थे।


