Dhanbad News: गुजराती हिंदी मवि में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस
हिन्दुस्तान, धनबाद
Dhanbad News: झरिया गुजराती हिंदी मध्य विद्यालय में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। लायंस क्लब धनबाद द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक विवेक कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। समारोह में कई प्रमुख लोग उपस्थित थे, और अंत में शिक्षिका श्वेता झा ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Dhanbad News: झरिया गुजराती हिंदी मध्य विद्यालय में शनिवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। लायंस क्लब धनबाद की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता यमेश त्रिवेदी ने की। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक विवेक कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं। समारोह में लायंस क्लब के दिलीप, स्कूल के सचिव परेश ठक्कर, एलसी राठी, रमेश प्रसाद, मुकेश बर्मन, उच्च विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक लक्ष्मी नारायण और दयानंद यादव आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में शिक्षिका श्वेता झा ने धन्यवाद ज्ञापन किया।


