धैया में हरिनाम संकीर्तन, रंगदल की प्रस्तुति ने मोहा मन

हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

धनबाद, हरि मंदिर में हरिनाम संकीर्तन के तीसरे दिन विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आलोक चक्रवर्ती और उनकी टीम की प्रस्तुति से हुई। श्रद्धालु राधा-कृष्ण की लीलाओं में डूबे रहे। रात 9.30 बजे पाला कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें पंपा और चंपा दास ने भक्ति गीत गाए।

धैया में हरिनाम संकीर्तन, रंगदल की प्रस्तुति ने मोहा मन

धनबाद, वरीय संवाददाता। धैया के हरि मंदिर में हरिनाम संकीर्तन के तीसरे दिन रविवार को भक्ति और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संध्या 6.30 बजे कार्यक्रम की शुरुआत आमटाल से पहुंचे प्रसिद्ध रंगदल कलाकार आलोक चक्रवर्ती व उनकी टीम की मनमोहक प्रस्तुति से हुई। ढोल, मृदंग, करताल और हारमोनियम की मधुर धुनों पर कलाकारों ने राधा-कृष्ण की लीलाओं एवं प्रेम-प्रसंगों को जीवंत रूप में पेश किया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। रंगदल के कलाकारों ने अपने नृत्य, भाव-भंगिमा और पारंपरिक गायनशैली से श्रद्धालुओं को देर रात तक मंत्रमुग्ध रखा। कलाकारों की प्रस्तुति ने गौड़ीय वैष्णव परंपरा व बंगाली लोक संस्कृति की समृद्ध विरासत को भी जीवंत कर दिया। कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालु कृष्ण भक्ति के रस में पूरी तरह डूबे नजर आए。

पाला कीर्तन पर भावविभोर हुए श्रद्धालु

रात्रि 9.30 बजे पाला कीर्तन गान का आयोजन हुआ, जिसमें वीरभूमि से आईं पंपा व चंपा दास ने अपनी मधुर प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। दोनों कलाकारों के भक्ति गीतों पर श्रद्धालु झूम उठे। कार्यक्रम में आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। आयोजन के दौरान मंदिर परिसर हरिनाम संकीर्तन से गूंजता रहा। देर रात तक चले कार्यक्रम में भक्तगण कृष्ण रास व भक्ति रस में डूबे रहे। आयोजकों ने बताया कि सोमवार को कुंज मिलन गान का विशेष कार्यक्रम होगा। रात्रि आठ बजे 52 भोग का अनुष्ठान होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में संरक्षक डीएन मंडल, बीएन हलधर, अध्यक्ष समीर मंडल, उपाध्यक्ष आरएन प्रसाद, तारा पद मंडल, सचिव प्रफुल्ल मंडल, कोषाध्यक्ष उमेश मंडल, मंटू मंडल, वरिष्ठ सदस्य जगबंधु नाथ मंडल, साधन मंडल, मिहिर दे, मीडिया प्रभारी डॉ नवीन मंडल सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

सामान्य प्रश्न

हरि मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन कब हुआ?
हरि मंदिर में हरिनाम संकीर्तन के तीसरे दिन रविवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।