एकलव्य के विद्यार्थियों ने सिंफर वैज्ञानिकों से शोध और अनुसंधान की ली जानकारी
सीएसआईआर-केंद्रीय खनन एवं ईंधन अनुसंधान संस्थान ने जिज्ञासा कार्यक्रम के तहत एकलव्य माध्यमिक विद्यालय, सहराज के विद्यार्थियों के लिए प्रयोगशाला भ्रमण आयोजित किया। उद्देश्य वैज्ञानिक अनुसंधान के विकास से छात्रों को परिचित कराना और खनन, ईंधन अनुसंधान एवं पर्यावरण विज्ञान के व्यावहारिक उपयोगों की जानकारी देना था।

भावी वैज्ञानिकों को प्रेरित एवं शिक्षित करने के उद्देश्य से सीएसआईआर-केंद्रीय खनन एवं ईंधन अनुसंधान संस्थान, धनबाद (सीएसआईआर-सीआईएमएफआर) की ओर से जिज्ञासा कार्यक्रम के अंतर्गत एकलव्य माध्यमिक विद्यालय, सहराज के विद्यार्थियों के लिए एक ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायी प्रयोगशाला भ्रमण का आयोजन बुधवार किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को वैज्ञानिक अनुसंधान के नवीनतम विकास से परिचित कराना तथा खनन, ईंधन अनुसंधान एवं पर्यावरण विज्ञान के क्षेत्र में विभिन्न तकनीकों के व्यावहारिक उपयोगों की जानकारी प्रदान करना था। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को संस्थान की विभिन्न अनुसंधान प्रयोगशालाओं का दौरा कराया गया, जहां उन्होंने वरिष्ठ वैज्ञानिकों एवं शोधकर्ताओं से संवाद किया। उन्हें कोयला अनुसंधान, पर्यावरण निगरानी तथा ऊर्जा संसाधनों से संबंधित अत्याधुनिक उपकरणों एवं चल रही परियोजनाओं की जानकारी दी गई।
सतत खनन पद्धतियों एवं ऊर्जा दक्षता के क्षेत्र में किए जा रहे अग्रणी कार्यों के बारे में जानकर विद्यार्थी विशेष रूप से उत्साहित हुए। जिज्ञासा नोडल वैज्ञानिक डॉ पल्लवी दास ने विद्यार्थियों को जिज्ञासा कार्यक्रम का परिचय देते हुए इसके उद्देश्यों की विस्तृत जानकारी दी तथा युवा मनों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया। मुख्य वैज्ञानिक एवं समन्वयक, एचआरडी, स्किल एवं जिज्ञासा, अमरनाथ ने विद्यार्थियों को वैज्ञानिक के रूप में करियर बनाने हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया और उन्हें जिज्ञासा, समर्पण तथा नवाचारी सोच विकसित करने के लिए प्रेरित किया। दिलीप कुम्भकर के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कुल 50 विद्यार्थियों एवं तीन शिक्षकों ने सक्रिय सहभागिता की।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


