सिंफर में स्वच्छता पखवाड़े पर प्रभात फेरी
धनबाद में सीएसआईआर-केंद्रीय खनन एवं ईंधन अनुसंधान संस्थान (सीआईएमएफआर) ने स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के तहत प्रभात फेरी, श्रमदान और पौधरोपण का आयोजन किया। इसका उद्देश्य जनजीवन में स्वच्छता के महत्व को समझाना था। कार्यक्रम में 150 पौधे लगाए गए और इसका नेतृत्व निदेशक प्रो अरविंद मिश्रा ने किया।

धनबाद। विशेष संवाददाता। सीएसआईआर-केंद्रीय खनन एवं ईंधन अनुसंधान संस्थान (सीआईएमएफआर) में बुधवार को स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के तहत प्रभात फेरी, श्रमदान व पौधरोपण का आयोजन किया गया। प्रभात फेरी व श्रमदान का उद्देश्य जनजीवन में स्वच्छता के महत्व को रेखांकित करना था। प्रभात फेरी सीएसआईआर-सीआईएमएफआर आवासीय परिसर से सिटी सेंटर होते हुए वापस सीएसआईआर-सीआईएमएफआर में संपन्न हुआ। आवासीय परिसर में 150 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम का नेतृत्व सीएसआईआर-सीआईएमएफआर के निदेशक प्रो अरविंद मिश्रा ने किया। आयोजन समिति के अध्यक्ष अमरनाथ, मुख्य वैज्ञानिक, प्रशासनिक नियंत्रक, वित्त एवं लेखा नियंत्रक व भंडार एवं क्रय नियंत्रक के साथ किया गया। कार्यक्रम में वैज्ञानिक, तकनीकी अधिकारियों समेत अन्य कर्मचारियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का सफल समन्वयन स्वच्छता, सफाई, बागवानी और जल आपूर्ति विभाग ने किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


