विधायक से मिला प्रशिक्षित सीआरपी-बीआरपी संघ का प्रतिनिधिमंडल

Feb 28, 2026 03:09 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

प्रशिक्षित सीआरपी-बीआरपी संघ का प्रतिनिधि मंडल भाजपा के जिला महामंत्री धनेश्वर महतो के नेतृत्व में विधायक शत्रुघ्न महतो से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने उनकी लंबित मांगों को विधानसभा में उठाने का आग्रह किया। विधायक ने आश्वासन दिया कि वे इस मुद्दे को विधानसभा के प्रश्न प्रहर में उठाएंगे।

विधायक से मिला प्रशिक्षित सीआरपी-बीआरपी संघ का प्रतिनिधिमंडल

प्रशिक्षित सीआरपी-बीआरपी संघ की लंबित मांगों को लेकर संघ का एक प्रतिनिधि मंडल भाजपा के जिला महामंत्री धनेश्वर महतो के नेतृत्व में गुरुवार को बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो से रांची स्थित उनके सरकारी आवास में मिला। प्रतिनिधि मंडल में विधायक प्रतिनिधि हिमांशु शेखर रवानी, सीआरपी बीआरपी संघ के प्रदेश अध्यक्ष बहादुर महतो, सचिव सुकेश कुमार व कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू शामिल थे। सभी ने विधायक शत्रुघ्न महतो को पत्र देकर उन लोगों की लंबित मांगों को विधानसभा में उठाने का आग्रह किया। विधायक ने प्रशिक्षित सीआरपी-बीआरपी की मांगों को ध्यानपूर्वक सुनने के पश्चात आश्वस्त किया कि विधानसभा के प्रश्न प्रहर में जरूर मामले को उठाएंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।