Dhanbad News: असमंजस में शिक्षक, एसआईआर कराएं या स्कूल में सोशल ऑडिट
Dhanbad News: धनबाद के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के सामने एक संकट का सामना करना पड़ रहा है। जिला प्रशासन ने शिक्षकों को एसआईआर के संबंध में विभिन्न निर्देश दिए हैं, जिसमें लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी भी शामिल है। 20 जुलाई को विशेष कैंप और सामाजिक अंकेक्षण आयोजित किया जाएगा, जिसके लिए शिक्षकों को तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं।

Dhanbad News: धनबाद, मुख्य संवाददाता। जिले के सरकारी स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों के समक्ष संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है। एक तरफ जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों से लेकर प्रभारी तक का निर्देश है कि बीएलओ, सुपरवाइजर व वॉलेंटियर बनाए गए शिक्षक एसआईआर के काम को प्राथमिकता के आधार पर करें। कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दे दी है। धनबाद व झरिया प्रखंड में 20 जुलाई को एसआईआर के लिए विशेष कैंप लगाया गया है। वहीं इसी दिन एमडीएम से संबंधित सोशल ऑडिट होनी है। अब एसआईआर में लगाए गए 25 सौ शिक्षकों के समक्ष असमंजस की स्थिति है।
झारखंड राज्य मध्याह्न भोजन प्राधिकरण की ओर से वित्तीय वर्ष 2026-27 का सामाजिक अंकेक्षण कराने का निर्देश दिया है। धनबाद के 1694 स्कूलों का सामाजिक अंकेक्षण होगा। जिला कार्यालय की ओर से प्रखंडवार शिड्यूल पहले ही जारी कर दिया गया है। स्कूलों को तैयारी करके 18 तरह का रजिस्टर अंकेक्षक टीम के समक्ष रखना होगा। कई स्कूलों को सामाजिक अंकेक्षण के लिए अब तक टूल किट भी नहीं मिली है। सोशल ऑडिट में शिक्षकों को भी उपस्थित रहना है। यही नहीं काफी संख्या में हेडमास्टर भी एसआईआर में लगाए गए हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


