कॉलोनी में बाईक सवार अपराधियों की चहल कदमी से लोग भयभीत
सुदामडीह रिवर साइड कॉलोनी में शनिवार रात चार अपराधियों ने दो आवास का ताला तोड़ दिया। हालांकि, वे कोई सामान नहीं ले जा सके। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की है और जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी का...

चासनाला, प्रतिनिधि। सुदामडीह थाना क्षेत्र के सुदामडीह रिवर साइड कालोनी में शनिवार की देर रात दो बाईक पर चार अपराधी ने दो आवास का ताला तोड़ दिया। हालांकि कोई समान नहीं ले जा सके। अपराधियों के चहल कदमी से कॉलोनी में भय का माहौल है। इसकी सूचना मिलते ही रविवार को जोड़ापोखर अंचल निरीक्षक आशुतोष कुमार व सुदामडीह थाना प्रभारी राहुल सिंह दल बल के साथ कॉलोनी पहुंचे। कॉलोनी में लगे सीसीटीवी पुटेज को देखा। जिसमें दो बाईक पर चार संदिग्ध घूमते नजर आ रहे है। पुलिस ने कहा कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तारी कर मामले का उद्भेदन कर लिया जायेगा।
लोगों ने बताया कि रिवर साइड निवासी बीसीसीएल कर्मी मोहम्मद जियाउल हक के बंद आवास और टार्जन के आवास का ताला टूटा हुआ है। लेकिन घर में रखा लेपटॉप व कम्प्यूटर नहीं ले गए। टार्जन के आवास में कंप्यूटर प्रशिक्षण व मरम्मती का काम होता है। बताते चले कि उक्त कालोनी में आउटसोर्सिंग कंपनी के प्रबंधक मधु सिंह का आवास भी है। जहां उन पर भी दो बार हमला हो चुका है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


