
शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ चला अभियान
धनबाद में शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया। एसएसपी प्रभात कुमार के आदेश पर पुलिस ने चेकिंग की, जिससे कई वाहन चालकों पर जुर्माना लगाया गया और कई वाहन जब्त किए गए। अभियान का उद्देश्य आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाना और यातायात व्यवस्था को सुधारना था।
धनबाद, मुख्य संवाददाता शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ शनिवार की रात धनबाद जिले में अभियान चलाया गया। नशेड़ियों के साथ-साथ असामाजिक तत्वों पर भी चेकिंग के दौरान विशेष नजर रखी गई। एंटी क्राइम चेंकिंग में कई लोगों को पकड़ा गया। एसएसपी प्रभात कुमार ने जिले में औचक चेकिंग अभियान चलाने का आदेश दिया। इस दौरान फरार अपराधियों की भी तलाश हुई। एसएसपी ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले में आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाना, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी, अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाना और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करना था। एसएसपी के निर्देश पर धनबाद, सरायढेला, बैंक मोड़ व धनसार सहित सभी नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित थाना और ओपी के पुलिस ने सड़कों पर ब्रेद एनालाइजर के साथ सघन जांच की।

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर जुर्माने की कार्रवाई की गई। कई वाहन चालकों का चालान काटा गया, जबकि आवश्यक दस्तावेजों के अभाव में कई वाहन जब्त कर थाना लाया गया। शराब बेचने वालों के अड्डों पर भी दबिश दी गई।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


