भाकपा माले ने बैठक कर सिन्दरी विधान सभा क्षेत्र से फूंका चुनावी बिगूल
सिंदरी में भाकपा माले की बैठक हुई, जिसमें बूथ कमेटी को मजबूत करने और चुनावी समर में जुटने का आह्वान किया गया। मुख्य वक्ता चंद्रदेव महतो ने भाजपा सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए माले के समर्थन में...

सिंदरी, प्रतिनिधि। सिन्दरी बिरसा समिति परिसर में शुक्रवार को भाकपा माले की अहम बैठक हुई। बैठक में बूथ कमेटी को मजबूत करने, सभी नये और पुराने साथियों को एकजुट कर चुनावी समर में कूद जाने का आह्वान किया गया। बैठक की अध्यक्षता सुधीर महतो और संचालन राजीव मुखर्जी ने किया। मुख्य वक्ता चंद्रदेव महतो उर्फ बबलू महतो ने कहा कि 20 नवंबर को चुनाव से पूर्व सभी साथी घर- घर जाकर पार्टी के चुनाव चिन्ह को बताएं। और लोगों को बताए कि भाजपा की केंद्र सरकार ने भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई, महंगी शिक्षा, महंगा स्वास्थ्य के सिवाय कुछ नहीं दिया। कहा कि सिंदरी के लोग माले के हाथ को मजबूत करें और भारी बहुमत से जिताएं। मौके पर सुरेश प्रसाद, विमल रवानी, नुनूलाल टुडू, सागर मंडल, राजाराम रजक, मुखिया सोहन सोरेन सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


