मेयर समेत सभी वार्डों में प्रत्याशी उतारेगी माले

Jan 31, 2026 02:03 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

धनबाद में भाकपा माले ने नगर निगम चुनाव में मेयर पद और सभी 55 वार्डों के लिए उम्मीदवार उतारने का ऐलान किया है। पार्टी की बैठक में चुनावी रणनीति और उम्मीदवार चयन पर चर्चा हुई। नेताओं ने दावा किया कि जनता पैसे के प्रभाव को नकारते हुए जनशक्ति को प्राथमिकता देगी।

मेयर समेत सभी वार्डों में प्रत्याशी उतारेगी माले

धनबाद, प्रमुख संवाददाता भाकपा माले ने भी पूरी ताकत के साथ नगर निगम चुनाव में उतरने का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने मेयर पद सहित सभी 55 वार्डों में अपने उम्मीदवार उतारने का निर्णय लिया है। इस संबंध में शुक्रवार को एलसी रोड स्थित पार्टी कार्यालय में बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता जिला सचिव बिंदा पासवान ने की। बैठक में चुनावी रणनीति, संगठन की भूमिका और उम्मीदवार चयन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। हालांकि इस बैठक में उम्मीदवारों के नाम पर अंतिम सहमति नहीं बन सकी। पार्टी नेतृत्व ने स्पष्ट किया कि जल्द ही मेयर पद समेत सभी वार्डों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी।

बैठक में पोलित ब्यूरो सदस्य एवं पूर्व विधायक आनंद महतो ने कहा कि इस बार का चुनाव धनबल बनाम जनबल का है। उन्होंने दावा किया कि जनता अब जागरूक है और पैसे के प्रभाव को नकारते हुए जनशक्ति को प्राथमिकता देगी। निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि सभी 55 वार्डों में पार्टी समर्थित उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे और जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने प्रगतिशील, जनपक्षधर और समान विचारधारा वाले उम्मीदवारों को समर्थन देने की अपील की। बैठक में हरिप्रसाद पप्पू, निताई महतो, कार्तिक प्रसाद, सम्राट चौधरी, राणा चट्टराज, विजय पासवान, कल्याण घोषाल, जयदीप बनर्जी, देवाशीष पासवान समेत कई नेता-कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक का संचालन सुभाष चटर्जी ने किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsCPI ML Announces Candidates for Dhanbad Municipal Elections - Focus on People s Power
;;;