Dhanbad News: चासनाला में चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
Dhanbad News: चासनाला में सीपीआई (एम) पूर्वी झरिया लोकल कमेटी ने एसआईआर के विरोध और जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ विरोध जुलूस निकाला। प्रदर्शनकारियों ने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। सुंदरलाल महतो ने भाजपा पर रैयतों के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश का आरोप लगाया और चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की।
Dhanbad News: चासनाला। एसआईआर के विरोध और दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों के साथ हुई बर्बरता के खिलाफ बुधवार को सीपीआई (एम) पूर्वी झरिया लोकल कमेटी ने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। चासनाला स्थित बीसीकेयू कार्यालय से निकाले गए विरोध जुलूस के दौरान सुंदरलाल महतो ने भाजपा पर साजिश के तहत रैयतों का नाम मतदाता सूची से काटने और उनके अधिकार छीनने का आरोप लगाया। उन्होंने जंतर-मंतर पर महिला प्रदर्शनकारियों (बेटियों) के साथ हुए दुर्व्यवहार की भी कड़े शब्दों में निंदा की और चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की। इस अवसर पर मुख्य रूप से के. योगेंद्र महतो, सुरेश गुप्ता, विकास ठाकुर, जितेंद्र मिश्रा, समीर मंडल, कार्तिक ओझा, गौतम कुमार, राजेंद्र बाउरी, रज्जब अंसारी, संजीव महतो, उमेश महतो, कंचन महतो, सुरेंद्र पासवान, कुंदन पासवान, पोदो रजक, नारायण बाउरी, धनंजय ओझा और मनीष वर्मा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

