दिल्ली रैली में 24 को धनबाद के मजदूर व किसान होंगे शामिल
Mar 08, 2026 01:40 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
धनबाद के सीपीआई (एम) जिला सचिव विकास कुमार ठाकुर ने कहा कि कॉरपोरेट परस्त नीतियों के खिलाफ 24 मार्च को दिल्ली में रैली का आह्वान किया गया है। मजदूर और किसान दिल्ली के रामलीला मैदान में भाग लेंगे। मुख्य मांगें लेबर बिल और बिजली, बीज संशोधन बिल को वापस लेना हैं।

धनबाद। सीपीआई (एम) के जिला सचिव विकास कुमार ठाकुर ने कहा कि कॉरपोरेट परस्त नीतियों के खिलाफ सीपीएम केंद्रीय कमेटी के आह्वान पर 24 मार्च को दिल्ली चलो का आह्वान किया गया है। दिल्ली रामलीला मैदान में देशभर के मजदूर व किसान रैली में शिरकत करेंगे। धनबाद से भी बड़ी संख्या में मजदूर व किसान दिल्ली रैली में शामिल होंगे। हमारी मांग है कि लेबर बिल वापस लिया जाए। बिजली और बीज संशोधन बिल वापस लिया जाए। भारत-अमेरिका व्यापार समझौता रद्द किया जाए। धनबाद के अधिक से अधिक लोगों से रैली में भाग लेने की अपील की गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


