85 लाख गबन के मामले में आरोपी की बेल खारिज
Newswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
धनबाद की अदालत ने सचिन अग्रवाल की जमानत अर्जी को खारिज कर दिया है, जो 85 लाख रुपये के गबन का आरोपी है। अपर लोक अभियोजक ने बताया कि सचिन ने अभिषेक अग्रवाल समेत अन्य से पैसे लेकर गबन किया है। आरोपी वर्तमान में न्यायिक हिरासत में जेल में बंद है।

धनबाद। अदालत ने गुरुवार को 85 लाख गबन के आरोपी सचिन अग्रवाल की जमानत की अर्जी खारिज कर दी। आरोपी न्यायिक हिरासत में जेल में बंद है। जिला व सत्र न्यायाधीश चतुर्थ प्रफुल्ल कुमार की अदालत में सचिन की जमानत की अर्जी का विरोध करते हुए अपर लोक अभियोजक सत्येंद्र राय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अभिषेक अग्रवाल समेत अन्य से 85 लाख रुपए लेकर गबन करने का आरोप है। आरोपी के खिलाफ बैंक मोड़ थाने और गोविंदपुर थाने के अलावा गुजरात में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


