हत्याकांड के आरोपी के घर पर कुर्की-जब्ती
कुमारधुबी स्टेशन के पास कुंदन प्रसाद रवानी की हत्या में आरोपी मुनिया देवी के घर पर न्यायालय के आदेश पर कुर्की-जब्ती की गई। कार्रवाई में कई पुलिसकर्मी शामिल थे। मुनिया देवी के दो बेटे पहले ही सरेंडर कर चुके हैं, जबकि मुनिया और उसकी दोनों बेटियां फरार हैं।

कुमारधुबी स्टेशन परिसर में निर्माणाधीन रेल बिल्डिंग के समीप गत वर्ष 6 अप्रैल की रात को कुंदन प्रसाद रवानी की हत्या मामले में फरार आरोपी मुनिया देवी के घर पर सोमवार को न्यायालय के आदेश पर कुर्की-जब्त की है। मजिस्ट्रेट सह नगर के एई अंकित परासर की मौजूदगी में कार्रवाई की गई। चिरकुंडा थाना प्रभारी आशुतोष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद थे। उन्होंने बताया कि हत्याकांड में मुन्नी देवी उर्फ मुनिया के घर के पांच सदस्य आरोपी हैं। इसमें मुनिया देवी, उनके दो बेटे बीट्टू महतो व अजय महतो और दो बेटियां रजनी कुमारी व संजना कुमारी शामिल हैं।
मुनिया देवी के दोनों बेटों ने पहले ही न्यायालय में सरेंडर कर दिया था। लेकिन मुनिया देवी और उसकी दोनों बेटियां घटना के बाद से फरार चल रही हैं। बताया कि तीन बार आरोपियों के घर पर इश्तेहार चिपकाया गया फिर भी वे हाजिर नहीं हुईं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


