Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsCourt Hearing on Extortion Case Against MP Dhulu Mahto Scheduled for September 2025

रंगदारी मामले में ढुलू महतो के डिस्चार्ज पिटीशन पर सुनवाई
संक्षेप:
धनबाद में राजगंज की एक फैक्ट्री संचालक से रंगदारी मांगने के मामले में सांसद ढुलू महतो की ओर से दायर डिस्चार्ज पिटीशन पर सुनवाई हुई। विशेष न्यायिक दंडाधिकारी अर्पिता नारायण ने अगली सुनवाई की तिथि 20...
Wed, 10 Sep 2025 06:07 AMNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
धनबाद, प्रतिनिधि राजगंज की एक फैक्ट्री संचालक से रंगदरी मांगने के मामले में सांसद ढुलू महतो की ओर से दायर डिस्चार्ज पिटीशन पर मंगलवार को एमपी एमएलए न्यायालय के विशेष न्यायिक दंडाधिकारी अर्पिता नारायण की अदालत में सुनवाई हुई। अदालत ने सुनवाई के लिए अगली तिथि 20 सितंबर 2025 मुकर्रर कर दी। इस मामले में राजगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने ढुलू महतो, संटू महतो, आनंद शर्मा, सुखदेव महतो, केदार यादव, कमल कुमार पांडेय और रामेश्वर महतो के विरुद्ध कोर्ट में आरोप पत्र समर्पित किया था।


लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




