सांसद ढुलू महतो के डिस्चार्ज आवेदन पर सुनवाई

Apr 09, 2026 02:39 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share

धनबाद में वर्ष-2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान राजगंज के फैक्ट्री संचालक से रंगदारी मांगने के मामले में एमपी-एमएलए न्यायालय में सुनवाई हुई। इस मामले में धनबाद सांसद ढुलू महतो सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। अदालत में चार्जशीट भी पेश की गई।

सांसद ढुलू महतो के डिस्चार्ज आवेदन पर सुनवाई

धनबाद, प्रतिनिधि। वर्ष-2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान राजगंज के फैक्ट्री संचालक से रंगदारी मांगने के मामले में दायर डिस्चार्ज पिटीशन की सुनवाई बुधवार को एमपी-एमएलए न्यायालय के विशेष न्यायिक दंडाधिकारी अर्पिता नारायण की अदालत में हुई। इस दौरान धनबाद सांसद ढुलू महतो हाजिर नहीं थे। इस मामले में पुलिस ने ढुलू महतो, संटू महतो, आनंद शर्मा, सुखदेव महतो, केदार यादव, कमल कुमार पांडेय व रामेश्वर महतो के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल की थी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।