
कूरियर कंपनी के कर्मी पर पैसा गबन करने का आरोप
बाघमारा थाना क्षेत्र में एक कूरियर कंपनी के कर्मी पर फर्जी कागजात के माध्यम से 1,57,540 रुपये के गबन का आरोप लगा है। ब्लू डार्ट लिमिटेड के प्रतिनिधि अमित भारती सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। आरोपी राजू रजक ने कंपनी के बिल में हेराफेरी कर यह राशि हड़पी।
बाघमारा, प्रतिनिधि। बाघमारा थाना क्षेत्र में संचालित एक कूरियर कंपनी के कर्मी पर फर्जी कागजात के माध्यम से कंपनी के खाते से एक लाख 57 हजार 540 रुपये के गबन का आरोप लगा है। इस संबंध में कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि अमित भारती सिंह की लिखित शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कर्मी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज किया है। अमित भारती सिंह ने पुलिस को दिये आवेदन में कहा है कि वह ब्लू डार्ट लिमिटेड कंपनी का अधिकृत प्रतिनिधि हैं। इसका ब्रांच कार्यालय हीरक रोड हरिना और गोमो में है। राजू रजक पिछले सात वर्षों से गोमो शाखा में कार्यरत था। अगस्त 2025 में उसने अपने अधिकार का दुरुपयोग कर कंपनी के बिल में हेराफेरी कर फर्जी बिल बनाकर कंपनी से कुल 1,57,540 रुपये का गबन कर लिया।

यह मामला आंतरिक लेखा परीक्षण के दौरान सामने आया। पूछताछ में राजू रजक ने स्वीकार किया कि 18 अगस्त 2025 से 30 अगस्त 2025 के बीच उसने तथा निमाई चंद्र मंडल के साथ मिलकर यह गबन किया है। बाद में दोनों ने 15 सितंबर 2025 तक राशि लौटाने का आश्वासन दिया। निमाई चंद्र मंडल ने अपने हिस्से की 57,540 रुपये की राशि कंपनी के खाते में वापस कर दी। परंतु राजू रजक ने एक लाख रुपये नहीं लौटाए।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




