पिया तो चाहिए लेकिन बाबुल की खुशी छीनकर नहीं
भूईफोड़ का रहने वाला प्रेमी जोड़ा शादी करने के बाद महिला थाना में सरेंडर कर दिया। पुलिस ने जांच मे दोनों को बालिग पाया। दोनों के परिजनों को थाना तलब किया गया। आंशिक विरोध के बाद लड़के के परिजनों ने...
भूईफोड़ का रहने वाला प्रेमी जोड़ा शादी करने के बाद महिला थाना में सरेंडर कर दिया। पुलिस ने जांच मे दोनों को बालिग पाया। दोनों के परिजनों को थाना तलब किया गया। आंशिक विरोध के बाद लड़के के परिजनों ने लड़कि को साथ रखने को राजी हो गए। लेकिन लड़की के परिजन इस विवाह को मानने से इंकार कर दिया। थाने में परिजनों को रोता देख लड़का का मन पसीज गया। उसने कहा कि वह पति के साथ जरुर जाएगी लेकिन मा- पिता को दुखी करके नहीं। जब तक उसके परिजन नहीं मानेंगे वह थाने में ही रहेगी। लड़कि की जिद देखकर पुलिस भी असमंजस मे पड़ गई। थाने में ही घंटो परिजनों की काउंसिलिंग की गई। बाद में बांड भरवाकर लड़की को लड़के के साथ उसके ससुराल भेज दिया गया।