नगर निगम के प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज

Feb 27, 2026 02:04 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

पिछले एक महीने की मेहनत का परिणाम शुक्रवार से आने लगेगा। नगर निगम चुनाव में 479 प्रत्याशियों की मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी। वार्ड पार्षदों का परिणाम और मेयर के रुझान सुबह 11 बजे के बाद आएंगे। सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद है और मीडिया के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

नगर निगम के प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज

पिछले एक महीने से प्रत्याशियों की मेहनत का परिणाम आने का समय हो गया है। नगर निगम चुनाव लड़ रहे 479 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला शुक्रवार से आने लगेगा। नगर निगम चुनाव को लेकर पॉलीटेक्निक स्थित मतगणना हॉल में शुक्रवार सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी। सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक मतों की गिनती होगी। सुबह 11 बजे के बाद वार्ड पार्षदों का परिणाम और मेयर का रुझान आने लगेगा। देर रात आठ बजे तक जितनी गिनती होगी, उतने की घोषणा की जाएगी। उसके बाद दूसरे दिन फिर सुबह आठ बजे से काउंटिंग शुरू होगी।

नगर निकाय चुनाव की मतगणना को लेकर सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतगणना स्थल पर सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था है। मीडिया कर्मियों के लिए‌ काउंटिंग के समाचार संकलन के लिए मीडिया कोषांग भी बनकर तैयार है। धनबाद नगर निगम के मेयर व 55 वार्ड पार्षद के मतों की गिनती के लिए 11 काउंटिंग हॉल में 117 टेबल पर एवं चिरकुंडा नगर परिषद के अध्यक्ष और 21 वार्ड पार्षद के मतों की गिनती 4 काउंटिंग हॉल में 24 टेबल पर की जाएगी। सबसे पहले धनबाद नगर निगम के वार्ड 1, 6, 11, 16, 21, 26, 31, 36, 41, 46 और वार्ड 51 के मतों की गिनती प्रारंभ होगी। तत्पश्चात क्रमवार वार्ड की गणना की जाएगी। -------- 108 टेबल पर होगी वोट की गिनती धनबाद नगर निगम के वार्ड संख्या 1 से 5 के लिए 11 टेबल, 6 से 10 के 11, 11 से 15 के 9, 16 से 20 के 10, 21 से 25 के 12, 26 से 30 के 12, 31 से 35 के 10 टेबल, 36 से 40 के 10, 41 से 45 के 10, 46 से 50 के 10 एवं वार्ड 51 से 55 के लिए 12 टेबल पर मतों की गिनती की जाएगी। वार्ड पार्षद और महापौर की गिनती एक साथ होगी। चिरकुंडा नगर परिषद के वार्ड 1 से 5, 6 से 10, 11 से 15 एवं 16 से 21 की गिनती 6-6 टेबल पर की जाएगी। यहां भी वार्ड पार्षद और अध्यक्ष की गिनती एक साथ होगी। हर टेबल पर काउंटिंग सुपरवाइजर तथा दो असिस्टेंट रहेंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।