एक लाख के कॉपर केबल की चोरी
Feb 16, 2026 01:16 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
झरिया में शनिवार रात चोरों ने बिहार टॉकीज के समीप विद्युत कार्यालय के पास लगभग 200 मीटर कॉपर केबल काट लिया। रविवार सुबह विद्युत विभाग को इसकी सूचना मिली, लेकिन रविवार होने के कारण कोई कर्मी थाने में शिकायत दर्ज कराने नहीं पहुंचा। चोरी की गई केबल की कीमत एक लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है।

झरिया, प्रतिनिधि। झरिया बिहार टॉकीज स्थित विद्युत कार्यालय के समीप शनिवार की रात चोरों ने लगभग 200 मीटर कॉपर केबल काट लिया। घटना की खबर रविवार को सुबह विद्युत विभाग के कर्मचारियों को मिली। कर्मचारियों ने इसकी सूचना विद्युत विभाग के वरीय अधिकारी को दी। रविवार होने के कारण कोई कर्मी स्टेशन नहीं पहुंचे थे। इस कारण अभी तक थाना में लिखित शिकायत नहीं दी गई है। कर्मचारियों ने बताया कि 200 मीटर तार चोर काट कर ले गए हैं। इसकी कीमत लगभग एक लाख रुपए से अधिक है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


