स्विच रूम में सेंधमारी कर कॉपर केबल की चोरी, चार पंचायत के करीब दर्जन भर गांवों में जलापूर्ति ठप
नावागढ़ बस्ती के खरखरी जलापूर्ति योजना के स्विच रूम की दीवार में सेंधमारी कर चोरों ने 30 फीट कॉपर केबल की चोरी कर ली। चोरों की इस घटना के चलते ग्रामीणों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ा। स्थानीय समिति ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

बाघमारा, प्रतिनिधि। नावागढ़ बस्ती स्थित खरखरी जलापूर्ति योजना से जुड़े स्विच रूम की दीवार में सेंधमारी कर चोरों ने गुरुवार देर रात 30 फीट कॉपर केबल की चोरी कर ली। चोरी गए केबल की कीमत 50 हजार रुपए बताई जा रही है। केबल कटने के बाद शुक्रवार सुबह से खरखरी, फुलारीटांड़, बासजोड़ा और तारगा पंचायत के एक दर्जन से अधिक गांवों व टोलों में पानी की किल्लत है।
घटना का विवरण
हैरानी की बात यह है कि पंप हाउस मोहल्ले से कुछ ही कदम की दूरी पर है। फिर भी अपराधी आसानी से घटना को अंजाम देकर चले गए। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह मोटर चालू करने पहुंचे जलापूर्ति योजना के तहत निर्मित समिति के पंप चालक ने ग्रामीणों को चोरी होने की जानकारी दी। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीण और जनप्रतिनिधि पहुंचे। बता दें कि उक्त पंप हाउस मधुबन-महुदा थाना क्षेत्र के सीमावर्ती क्षेत्र में पड़ता है।
पुलिस कार्रवाई
इधर, जलापूर्ति योजना के संचालन से जुड़ी समिति के सदस्यों ने संयुक्त रूप से महुदा पुलिस को लिखित आवेदन देकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। इधर शिकायत मिलने के बाद मौके पर पहुंची महुदा पुलिस ने घटना की जानकारी लेते हुए जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। ग्रामीणों का कहना है कि इसके पूर्व भी चोरों ने स्विच रूम की दीवार तोड़कर सामान की चोरी कर चुकी है। ग्रामीणों का आरोप है कि घटना के बाद पुलिस महज कागजी खानापूर्ति तक सीमित रहती है।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


