
डीएवी बरोरा में हंगामा के बाद बीपीएल कोटा से नामांकन
बरोरा के डीएवी पब्लिक स्कूल में बुधवार को बीपीएल कोटा से तीन बच्चों का नामांकन हुआ। अभिभावकों ने आरोप लगाया कि शिक्षा विभाग से भेजी गई सूची के बावजूद प्रबंधन ने एडमिशन नहीं लिया। स्कूल के प्राचार्य ने बताया कि नियमानुसार 25 प्रतिशत बीपीएल धारक बच्चों का एडमिशन होता है, जिससे प्रक्रिया में देरी हुई।
बरोरा, प्रतिनिधि। डीएवी पब्लिक स्कूल बरोरा में बुधवार को हंगामे के बाद बीपीएल कोटा से तीन बच्चों का नामांकन लिया गया। अभिभावकों का आरोप था कि जिला शिक्षा विभाग से विद्यालय में बीपीएल कोटा से नामांकन की सूची भेजे जाने के बाद भी प्रबंधन एडमिशन नहीं ले रहा था। जिला शिक्षा विभाग की ओर से नौ बच्चों की सूची भेजी गई थी। इसमें छह का नामांकन पहले हो चुका है। हमलोगों के तीन बच्चों का एडमिशन नहीं लिया जा रहा था। इस मामले में विद्यालय के प्राचार्य राकेश शर्मा ने बताया कि नियमानुसार विद्यालय में नामांकित बच्चों का 25 प्रतिशत ही बीपीएल धारक के बच्चों का एडमिशन लेना है।
इस हिसाब से पांच बच्चों का कोटा बनता है। जबकि विभाग ने नौ बच्चों की सूची भेजी है। इस कारण नामांकन में विलंब हुआ। फिलहाल एडमिशन ले लिया गया है। लेकिन इस मामले को पदाधिकारियों के पास रखा जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




