मीटर का वीडियो लेकर आएं और बिल ले जाएं
धनबाद में, जिन उपभोक्ताओं को बिजली बिल नहीं मिल रहा है, उन्हें अपने मीटर का एकाउंट नंबर या उपभोक्ता संख्या के साथ एक मिनट का वीडियो बनाकर नजदीकी कार्यालय में देना होगा। सहायक अभियंता ने कहा कि इससे उनका बिल बना दिया जाएगा। इसके अलावा, उपभोक्ता आधार कार्ड के साथ मोबाइल नंबर जोड़कर बिल प्राप्त कर सकते हैं।

धनबाद। जिन उपभोक्ताओं को बिजली बिल नहीं मिल रहा है, वैसे उपभोक्ता अपने मीटर का एकाउंट नंबर या उपभोक्ता संख्या के साथ एक मिनट का वीडियो बनाकर अपने नजदीकी कार्यालय के कर्मचारी-अधिकारी को दें, उन्हें बिल दिया जाएगा। ऊर्जा मित्र घर-घर बिल बनाने के लिए नहीं पहुंच रहे हैं, जिससे लोग परेशान हैं। सहायक अभियंता ऋषि सागर श्रीवास्तव का कहना है कि उपभोक्ता संख्या के साथ एक मिनट का वीडियो बनाकर लाएं। फिर बिल बन जाएगा। साथ ही कहा कि जिनके नाम से बिजली कनेक्शन है। किसी दूसरे व्यक्ति का मोबाइल नंबर पंजीकृत कराना चाहते हैं तो ऐसे में जिनके नाम से कनेक्शन है।
उनके आधार कार्ड के साथ मोबाइल नंबर देने पर जोड़ दिए जाएंगे, जिससे हर महीने उक्त नंबर पर बिजली बिल आना शुरू हो जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


