Dhanbad News: जिप अध्यक्ष शारदा सिंह ने घाट व जलसोख्ता निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

Dhanbad News: महुदा के धोवाटांड़ बस्ती में महतो तालाब में घाट निर्माण और तारगा पंचायत में जलसोख्ता का शिलान्यास जिप अध्यक्ष शारदा सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि यह निर्माण ग्रामीणों को स्नान, पूजा और अन्य कार्यों के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराएगा और तालाब के संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण में मदद करेगा।

Dhanbad News: जिप अध्यक्ष शारदा सिंह ने घाट व जलसोख्ता निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

Dhanbad News: महुदा, प्रतिनिधि। पाथरगड़िया पंचायत के धोवाटांड़ बस्ती स्थित महतो तालाब में घाट निर्माण कार्य एवं तारगा पंचायत के मुस्लिम टोला में जलसोख्ता निर्माण कार्य का शिलान्यास जिप अध्यक्ष शारदा सिंह ने किया। मौके पर जिप अध्यक्ष शारदा सिंह ने कहा कि महतो तालाब में घाट निर्माण से ग्रामीणों को स्नान, पूजा पाठ एवं अन्य दैनिक कार्यों के लिए सुरक्षित और सुगम सुविधा उपलब्ध होगी। यह निर्माण कार्य तालाब के संरक्षण, स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कहा कि ग्रामीणों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने का कार्य लगातार किया जा रहा है, ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

मौके पर जिप अध्यक्ष शारदा सिंह, भाजपा नेता शेखर सिंह, मो. असलम शैख, मो. आलम शैख, मो. बैलाल शैख, इम्तियाज शैख, जिप अध्यक्ष प्रतिनिधि राजीव कुमार सिंह, भरत महतो, डॉ हरि प्रसाद महतो, बिनोद महतो, रॉकी महतो, सुगिया देवी, सुनीता देवी, लक्ष्मी देवी, सविता देवी, सुमन देवी, रोमियो राज, विशाल कुमार रवानी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsDhanbad News: जिप अध्यक्ष शारदा सिंह ने घाट व जलसोख्ता निर्माण कार्य का किया शिलान्यास