नारायणपुर में 100 मीट्रिक टन क्षमता का बनेगा गोदाम

हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

धनबाद के नारायणपुर में 100 मीट्रिक टन क्षमता वाले गोदाम का निर्माण किया जाएगा। जिला सहकारिता विभाग ने जमीन की जांच रिपोर्ट सौंप दी है, जिसमें पाया गया कि प्रस्तावित स्थल बिहार सरकार के अनाबाद खाते की जमीन है। गोदाम बनने से धान की फसल रखने में सुविधा होगी।

नारायणपुर में 100 मीट्रिक टन क्षमता का बनेगा गोदाम

धनबाद, प्रमुख संवाददाता। कुसुम विहार स्थित धनबाद के नारायणपुर में 100 मीट्रिक टन क्षमता वाले गोदाम निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। जिला सहकारिता विभाग के प्रस्ताव पर धनबाद अंचल कार्यालय ने जमीन की जांच कर जांच रिपोर्ट सौंप दी है। जांच में पाया गया कि प्रस्तावित स्थल बिहार सरकार के अनाबाद खाते की जमीन है। जिला सहकारिता विभाग ने नारायणपुर मौजा में गोदाम और मार्केटिंग सेंटर निर्माण के लिए धनबाद अंचल कार्यालय से जमीन मांगी थी।

जमीन की जांच रिपोर्ट

गोदाम बनने से धान की फसल रखने में होगी सुविधा: सरकार की ओर से हर साल खरीफ फसलों की खरीदारी किसानों से की जाती है। कई बार रखने की जगह नहीं रहने की वजह से धान की फसलें खराब होती हैं। इस समस्या से बचने के लिए धनबाद के सभी प्रखंडों में गोदाम बनाने की योजना पर काम किया जा रहा है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

गोदाम का निर्माण कहाँ किया जाएगा?
गोदाम का निर्माण धनबाद के नारायणपुर में किया जाएगा।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।